पुनासा: घोषणा के 6 महीने बाद भी खंडवा-मूंदी सड़क (32 किमी) नहीं सुधरी, कांग्रेस का प्रदर्शन
Punasa, Khandwa | May 22, 2026 मूंदी, पुनासा, नर्मदानगर जैसे प्रमुख क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली खंडवा-मूंदी 32 किमी सड़क दो साल से जर्जर पड़ी है। वाहन चालक काफी पीड़ा झेल रहे हैं। हमारे विधायक बार-बार इसके जल्द बनाने की बात कहते हैं। मुख्यमंत्री भी दो बार सड़क बनाने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन उनकी घोषणा के छह माह बाद भी कार्रवाई एक कदम भी नहीं बढ़ी है।