अजयगढ़: वन विभाग की एनओसी बनी अड़चन 6.50 करोड़ की अजयपाल किला सड़क ढाई साल से ठप आस्था और पर्यटन को बड़ा झटका।
धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक अजयपाल किला तक बनने वाली करीब 6.50 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना पिछले ढाई वर्षों से वन विभाग की एनओसी के अभाव में अधर में लटकी हुई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और 12 जनवरी 2024 को अनुबंध होने के बावजूद निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका। यह सड़क श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी ज