औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मिहोली के समीप तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की हालत गंभीर
रविवार की दोपहर करीब 1 बजे मिहोली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में श्याम नगर, इटावा निवासी विपिन कुमार पुत्र बलराम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि विपिन किसी कार्य से औरैया आ रहा था, तभी मिहोली के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपा