गाज़ीपुर: नगर पालिका-पंचायतों की बैठक में डीएम अनुपम शुक्ला ने लापरवाही पर दिया अल्टीमेटम, समस्याएं छुपीं तो समाधान में होगी देरी
गाजीपुर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने साफ शब्दों में कह दिया है कि लापरवाही अब नहीं चलेगी। नगर पालिका और नगर पंचायतों की बड़ी बैठक में डीएम ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि हर समस्या का समाधान तय समय में होना चाहिए। इस दौरान डीएम ने दो टूक कहा कि अगर समस्याएं समय पर नहीं पहुंचेंगी, तो समाधान भी देर से होगा।