बिहारपुर: सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया, किशोरी के गर्भवती होने के बाद यौन शोषण का आरोप
सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी के गर्भवती होने के बाद यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किशोर को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार