हरदा: जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 2 पोकलेन मशीन समेत कई वाहन जब्त
Harda, Harda | Apr 16, 2026 जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 2 पोकलेन मशीन, 1 डंपर और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।