गिरिडीह: पचंबा थाना पुलिस ने पॉस्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, उसे कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया
पचंबा थाना पुलिस ने पॉस्को एक्ट के एक आरोपी को पकड़ कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सोमवार को 10 बजे पचंबा थाना से इसकी जानकारी दी गई। आरोपी की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के धोबीडीह निवासी मनी दास का 25 वर्षीय पुत्र राज किशोर दास के रूप में हुई। आरोपी के ख़िलाफ़ पचंबा थाना में पीड़िता ने जून माह को आवेदन दिया था जिसमे जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।