पलिया: पलिया तहसील परिसर पुलिस छावनी में तब्दील, प्रदर्शनकारी नेता मनोज कुमार भारती को किया गया हाउस अरेस्ट
पलिया तहसील परिसर पुलिस छावनी में तब्दील, प्रदर्शनकारी नेता मनोज कुमार भारती हाउस अरेस्ट पलिया में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया जब प्रदर्शनकारी नेता मनोज कुमार भारती को उनके ही घर में हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आई। सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने किसी संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह कदम उठाया।