गोरखपुर: सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में सरकार की योजनाओं के बारे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई जानकारी
केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा शक्ति वंदन सुरक्षा सम्मान और स्वास्थ्य के तहत एनेक्सी भवन के सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन, बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।