माखन नगर: माखननगर की महावीर बिहार कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह का जन्मदिन मनाया
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 12, 2026
माखननगर की महावीर बिहार कॉलोनी में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल का जन्मदिन स्थानीय लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने एकत्रित होकर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशियां मनाई गईं। साथ ही उपस्थित लोगों ने विधायक ठाकुर विजयपाल के जनसेवा कार्यों की सराहना की।