मांझा: भवानी मोड़ पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक घायल, डायल 112 की पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
जिले के माझा थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि डायल 112 की पुलिस को सूचना मिली कि भवानी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गिरकर घायल हुआ है।