मड़िहान: थाना संत नगर पुलिस ने गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के अभियोग से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना हलिया पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियोग में मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार थाना संत नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संत नगर क्षेत्र के पटेहरा तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त इंतजार अंसारी निवासी नेगुरा जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया।