भोगांव: भोगांव भाजपा कार्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विधायक और चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पौधरोपण
भोगांव स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में शुक्रवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधरोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।