फूलपुर: किसानों को फसल अवशेष न जलाने की सलाह, 50% अनुदान पर मिलेगा बीज
आजमगढ़ जिले के फूलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बक्सपुर मेजवां में आज शुक्रवार को दोपहर दो बजे फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें राजकीय कृषि बीज भंडार फूलपुर के प्रभारी मोतीलाल ने किसानों को फसल अवशेष न जलाने की सलाह दी उन्होंने बताया कि अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है ।