सिमरिया अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत रामचंद्र प्रसाद को शनिवार के शाम 4:00 बजे प्रखंड कार्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस मौके पर मौजूद असल अधिकारी गौरव कुमार राय ने उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके देकर विदाई दिया इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंचल निरीक्षक के रूप में रामचंद्र प्रसाद का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा।