राजगढ़: राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने भगवतीपुर गांव में युवक की हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बुधवार को शाम 5:00 बजे करीब प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि भगवतीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रामबाबू गुर्जर की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी विशाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी कट्टा भी बरामद किया है।