रानीगंज: पूरेगुलाल गांव में जमीन विवाद के मामले में पांच लोगों पर मारपीट का दर्ज हुआ मुकदमा
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव में जमीन विवाद को लेकर 68 वर्षीय बुजुर्ग जगजीवन शंकर ओझा पर हमला किया गया। रविवार सुबह हुई इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे अभिनाश ओझा ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभिनाश ओझा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग आबादी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास