रुधौली: रुधौली थाना क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों की भरमार, दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत
Rudhauli, Basti | Dec 12, 2025 रुधौली थाना क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरलोड गन्ना लदे की वजह से अक्सर दुर्घटना हो जाती है। लेकिन जिम्मेदार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने से गुरेज कर रहे हैं।