झालरापाटन: बालक को मजदूरी से बचाया, झालावाड़ CWC ने परिजनों को सौंपा, शराबी पिता ने रखा था मजदूरी पर, पुलिस ने किया था दस्तयाब
झालावाड़ बाल कल्याण समिति के प्रयासों से सोमवार शाम 4:00 बजे एक नाबालिग बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बालक मध्य प्रदेश का रहने वाला है और को उसके शराबी पिता ने उसे डग में मजदूरी पर रखा था, सूचना मिलने पर पिछले दिनों डग पुलिस ने उसे दस्तयाब किया था। और बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था।