एटा: गांव अमरगोजिया में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ संघर्ष, आठ लोग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Etah, Etah | May 22, 2026 एटा थाना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अमर गोजिया गांव में एक ही परिवार के बीच जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और मारपीट हुई है इस घटना में दोनों पक्षों से करीब आठ लोग घायल हुए है।खून से लथपथ लोग थाने पहुंचे जहां पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल लोगों का मेडिकल परीक्षण करवाया है।पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है