बरेली: अलीगंज-आंवला मार्ग पर मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस क्षेत्राधिकार ने दी जानकारी, जांच में जुटी
बरेली के आंवला क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है। अलीगंज-आंवला मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विशारतगंज थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में