ललितपुर: बांसपुर निवासी व्यक्ति ने नामजद लोगों पर भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण कार्य करने के लगाए आरोप, DM को सौंपा ज्ञापन
दंगला पुत्र जलमा सहरिया निवासी बांसपुर ने डीएम अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौपते हुए बताया, उसकी भूमि एवं ग्रामसभा की भूमि पर दबंग व्यक्ति लक्ष्मण पुत्र भवानी, चाली, राजेंद्र निवासी रघुनाथपुरा थाना कोतवाली ललितपुर जबरन अवैध कब्जा और दीवाल का निर्माण कार्य कर रहे हैं, मना करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं,विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है।