बारुन: किस्मत कर्मा के प्लास्टिक फैक्ट्री में चल रही थी बिजली चोरी, 21 लाख से अधिक का लगा जुर्माना
नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया है। किस्मत कर्मा गांव स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अवैध तरीके से बाईपास कर चलाई जा रही आटा-चक्की और फैक्ट्री परिसर पर छापेमारी की गई। इस मामले में विभाग को करीब 21 लाख 39 हजार 465 रुपये का जुर्माना लगाया है।