सिरोंज: वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद ने प्राचीन दरवाजों के जीर्णोद्धार की मांग की, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Sironj, Vidisha | Mar 20, 2025 नपा के वार्ड 5 के पार्षद अजमल शेर खान ने सीएमओ को ज्ञापन देकर नगर के प्राचीन दरवाजों का जीर्णोद्धार तथा बासौदा नाका चौराहे पर आदर्श शिक्षक पंडित चंद्रमोहन शर्मा की प्रतिमा स्थापना की मांग की है। नपा सीएमओ रामप्रकाश साहू को सौंपे ज्ञापन में पार्षद खान ने बताया कि सिरोंज के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक में सिरोंज में मढ़ई दरवाजा, बगरोदा दरवाजा का उल्लेख किया हे।