सिरोंज: कुरवाई रोड पर करीला माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए सिरोंज के समाजसेवियों ने आयोजित किया विशाल भंडारा
Sironj, Vidisha | Mar 20, 2025 सिरोंज-अशोकनगर सीमा पर माता जानकी का प्रसिद्ध मंदिर करीला धाम इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार है। रंगपंचमी के मौके पर इस साल मंदिर में 20 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।दर्शन कर लौट रहे भक्तों के लिए कुरवाई रोड पर सिरोंज के समाजसेवियों ने विशाल भंडारा करवाया।