गुना नगर: नेशनल हाईवे 46 पर गाय को बचाने में बाइक सवार दो भाई हुए दुर्घटनाग्रस्त, 112 ने पहुंचाया अस्पताल
गुना में नेशनल हाईवे 46 पर वृंदावन होटल के सामने बाइक सवार दो भाइयों का एक्सीडेंट हो गया। 28 मई को पुलिस कंट्रोल रूम गुना से दी जानकारी में सड़क पर आई गाय को बचाने में दोनों भाई बाइक सहित गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया, जहां पर उपचार जारी है। दोनों लोग कौन थे कहां के रहने वाले हैं स्पष्ट नहीं किया गया।