फूलपुर: फूलपुर तहसील में एसडीएम अशोक कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों व कार्यालयीय व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फूलपुर तहसील में आज सोमवार के दिन सुबह करीब 11 बजे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार ने नवागत नायब तहसीलदार अग्निवेश मिश्रा के साथ तहसील परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यालय, खतौनी विभाग, राजस्व अमीन संग्रह कार्यालय, रिकॉर्ड रूम तथा आरके कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों और कार्यालयीय व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया है।