मिर्ज़ापुर: कोठरा मिश्रन गांव की विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर पति और देवर पर 8 वर्षीय बेटे को गला दबाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया
जिगना थाना क्षेत्र के कोठरा मिश्रन निवासी रंगीता देवी पत्नी राजबहादुर ने मंगलवार की दोपहर में जिगना थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि। सोमवार की रात उनके पति राज बहादुर और देवर पिंटू यादव दोनों ने उनके 8 वर्षी बेटे का गला दबा रहे थे। शोर मचाने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की। मांग की है।