मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में चकबंदी अधिकारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुर्रा थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी संग्राम सिंह पुत्र हरदयाल ने चकबंदी अधिकारी के द्वारा उनका चक काट कर दूसरी जगह दिए जाने से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।