राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब समय सीमा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने आगामी 11-12 और 13 नवंबर को आयोजित की जाने वाली एकता पदयात्रा की तैयारीयों को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित अन्य उपस्थित रहे।