बरेली: टॉपर्स पर इनाम की बरसात: स्कूटी गिफ्ट, यूनिवर्सिटी में फ्री एडमिशन का बड़ा ऐलान
यूपी बोर्ड 2026 के मेधावी छात्रों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया, जहां टॉप-10 हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई। डीएम अविनाश सिंह ने चाबियां सौंपीं, जबकि महापौर ने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में मुफ्त प्रवेश का ऐलान कर सबको चौंका दिया।