पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया एसपी के निर्देश पर जिले के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु उड़ान गस्ती टीम द्वारा कार्य
Purnea East, Purnia | May 4, 2026
पूर्णिया जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उड़ान गश्ती टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने शिक्षण संस्थानों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मनचलों एवं असामाजिक तत्वों की जांच की।