बरेली: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़ा: देवभूमि प्राइवेट आईटीआई पर बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज की गई एफआईआर
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत करोड़ों रुपये के सरकारी फंड की ठगी का मामला उजागर हुआ है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) की शिकायत पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने डोहरा रोड स्थित देवभूमि एजुकेशनल सोसायटी और उसके ट्रेनिंग सेंटर देवभूमि प्राइवेट आईटीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 22 जनवरी 2025 को मंत्रालय की टीम ने संस्थान पर छापा मारा था।