बरेली: शेयर बाजार में ठगी: यूट्यूब से सीखी ट्रेडिंग, 25 लाख निवेश कर बैठा, फर्जी कंपनी ने बरेली में हड़पी रकम, ऑनलाइन एफआईआर
बरेली। यूट्यूब से शेयर बाजार की जानकारी लेकर ट्रेडिंग शुरू करना एक युवक को भारी पड़ गया। बारादरी के नवादा शेखान निवासी ओम प्रकाश गंगवार ने ‘UK India Fast Tech’ नाम की फर्जी ट्रेडिंग ऐप में 25 लाख रुपये का निवेश कर दिया। शुरुआत ग्रो ऐप से की थी, लेकिन ज्यादा मुनाफे के लालच में दूसरे प्लेटफॉर्म पर पैसा लगा दिया। जब रकम निकालनी चाही तो ठगी का अहसास हुआ।