शाहजहांपुर। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सोमवार रात 9 बजे रोजा मंडी में छापेमारी कर 180 बोरे गेहूं बरामद किए। आरोप है कि गेहूं सरकारी क्रय केंद्र के बजाय आढ़त पर रखकर तौल किया जा रहा था, जबकि दिन में अधिकारियों ने बारदाने की कमी बताई थी।विधायक ने गोपनीय निगरानी के बाद कार्रवाई की और मंडी सचिव को फटकार लगाई।