डुमरांव: कृष्णाब्रह्म क्षेत्र में जलजमाव से सड़क हादसा, बाइक सवार पर चढ़ा ट्रक
Dumraon, Buxar | May 8, 2026 कृष्णाब्रह्म क्षेत्र में जलजमाव की समस्या एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। शुक्रवार की सुबह 9:30 में फ्लाईओवर के नीचे भरे पानी के कारण एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आई हैं।