शाहजहांपुर में एक मौलाना के साथ मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग मौलाना को पीटते और अपशब्द कहते दिख रहे हैं। मौलाना पर छेड़छाड़ और ताबीज बनाने के लिए पैसे लेकर काम न करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।