बारां: भारतीय नववर्ष के अवसर पर खेल महोत्सव के तहत खेल संकुल मैदान में वालीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Baran, Baran | Mar 27, 2025 भारतीय नववर्ष के अवसर पर खेल महोत्सव की श्रृंखला में स्थानीय खेल संकुल बारां में वॉलीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी प्रतियोगिता में खेलो इंडिया साइ सेंटर और जिला खेल संघ की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें खेलो इंडिया साइ सेंटर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।