सहारनपुर: शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद, निजी स्कूलों की 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को देना था
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने 14 अप्रैल 2026 को मान्यता प्राप्त स्कूलों की समस्याओं से संबंधित 15 सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देने का प्रस्ताव रखा था। जिला प्रशासन ने 13 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक को हाउस अरेस्ट कर लिया, जहां उन्होंने रात पुलिस पहरे में बिताई।