बांधवगढ़: उमरिया के टेलर मार्केट में दहशत: दुकानों के सामने मिले ज्वलनशील पदार्थ और माचिस, व्यापारियों को आगजनी की आशंका
उमरिया जिला गांधी चौक स्थित टेलर मार्केट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कई दुकानों के शटर के सामने ज्वलनशील पदार्थ और माचिस पड़ी मिली। व्यापारियों ने आशंका जताई है कि किसी असामाजिक तत्व ने दुकानों में आग लगाने की कोशिश की, हालांकि समय रहते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है,व्यापारियों ने पुलिस से जाँच करने मांग की है