मंझनपुर: मंझनपुर, कोखराज समेत तीन थानों के थानेदारों को एसपी ने किया लाइन हाजिर, 9 थानेदारों को मिली नई तैनाती
देर रात में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 12 थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदलाव किया है जिसमें मंझनपुर, कोखराज व मोहब्बतपुर पइंसा के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं मंझनपुर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राज किशोर को मंझनपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य थानेदारों को नई थानेदारी सौंपी गई है।