फरेंदा: फरेन्दा के त्रिमुहानी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई
फरेन्दा थाना क्षेत्र स्थित पवित्र रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भोर से आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने गौदान, वस्त्रदान व अन्नदान कर पुण्य की कामना की। घाट पर सुरक्षा व सफाई की विशेष व्यवस्था रही। शाम तक मेले में भारी भीड़ रही और भक्तों ने भजन-कीर्तन व रामलीला का आनंद लिया।