फरेंदा: बृजमनगंज में दंपति को घर में घुसकर पीटा, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के चौका टोला कोमर में एक दंपति को घर में घुसकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित बसंत की तहरीर पर पिंटू, मुन्नीलाल, आशा देवी, इनल और अखिलेश के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच जारी