फरेंदा: बृजमनगंज में आशा बहुओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया धरना प्रदर्शन
बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों आशा बहुओं और संगिनियों ने नियमित मानदेय 20 हजार रुपए प्रतिमाह और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष रीता गुप्ता ने कहा कि आशा बहुएं लगातार सेवाएं दे रही हैं, फिर भी उन्हें उचित मानदेय नहीं मिलता। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।