सुल्तानपुर: मनियारपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
धम्मौर थानाक्षेत्र के राजापुर के मनियारपुर गांव निवासी बुजुर्ग किसान श्यामलाल कोरी पुत्र रामदीन कोरी घर के पास खेत में गए हुए थे।तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।उनकी मौत से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।