सुल्तानपुर: बारिश के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया, मरीजों और तीमारदारों को हुई परेशानी
बारिश के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को वैसे तो रोज़ के अनुपात में मरीज कम आए।इमरजेंसी हो या OPD जहां रोज भीड़ जुटती थी वहां आज कम लोग दिखे।जो मरीज या उनके तीमारदार आए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।दोनों ही स्थानो पर भारी जलभराव होने से लोग पानी में तैरकर जाने को मजबूर रहें।वहीं प्रिंसिपल डॉ.सलिल श्रीवास्तव के आफिस के सामने भी पानी भरा रहा।