सुल्तानपुर: बार-बार शिकायत मिलने पर कूरेभार थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाइन हाजिर
कूरेभार थानाध्यक्ष पर गाज गिर गई है।पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एक बार फिर एक्शन में आ गए है।SP सोमेन वर्मा ने कार्यो में लापरवाही को लेकर कूरेभार प्रभारी अमित मिश्रा को लाइन हाज़िर कर दिया है।बार-बार कूरेभार थानाक्षेत्र से मिल रही शिकायतों पर कप्तान ने गंभीर रुख अख्तियार करते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है।