सुल्तानपुर: बारिश में विकास टपकने लगा, राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी की छत से रिसाव, 2018 में वरुण गांधी की निधि से हुआ था निर्माण
सुल्तानपुर में गुरुवार से शुरू हुई बारिश ने ज़ीरो टॉलेंस वाले विकास की हकीकत की पोल खोल कर रख दी।यहां बारिश से राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी की छत में 6वर्षों में ही रिसाव शुरू हो गया।जिससे पुरी इमरजेंसी में कीचड़ फैल गया।ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में तत्कालीन सांसद वरुण गांधी की निधि से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से यह इमरजेंसी बनकर तैय्यार हुई थी।