फूलपुुर: युवक को अवैध देशी बम के साथ किया गया गिरफ्तार
प्रयागराज: मंगलवार 05 बजे थाना होलागढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 अवैध देशी बम बरामद किए। पकड़ा गया आरोपी मो0 वैश (25) निवासी बमरौली बताया गया है।पुलिस ने मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।