कोंडागांव: कोंडागांव में मंत्री केदार कश्यप ने ‘बस्तर कृत’ कार्यशाला का उद्घाटन किया, स्थानीय कला को मिलेगा नया मंच
छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप ने आज मंगलवार को दोपहर 12 बजे कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित झिटकू मिटकू संस्था द्वारा निर्मित ‘बस्तर कृत’ नवीन कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला का अवलोकन कर वहां प्रदर्शित बस्तर की पारंपरिक कलाओं की सराहना की। कार्यशाला परिसर में बेल मेटल आर्ट, डोकरा आर्ट सहित विभिन्न स्थानीय हस्तशिल्प कलाकृतियों....